अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी
एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती
रहती हैं। श्रद्धा की एक्टिंग को तो लोग पसंद करते ही हैं। साथ ही उनकी
खूबसूरती और सादगी पर भी लोग फिदा हैं। श्रद्धा की सोशल मीडिया पर अच्छी
फैन फॉलोइंग है और ये लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी
खूबसूरती का जादू बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।