Thursday, December 24, 2020

गीता महोत्सव पर केयूके में हुआ अंतर्राष्टï्रीय संत सम्मेनल का आयोजन, आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, योग गुरू स्वामी रामदेव, सुधांशु महाराज, साक्षी गोपाल, महामंडलेश्वर बंसीपुरी सहित अन्य संतों ने की कार्यक्रम में शिरकत

 

 

कुरुक्षेत्र 24 दिसम्बर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवद गीता सदन सभागार में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले संत सम्मेलन में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत हुई है। कुरुक्षेत्र गौरवशाली भूमि है, इस महोत्सव में बडी संख्या में नागरिक आते है लेकिन कोविड-19 की वजह से इस बार गीता महोत्सव नियमानुसार ही आयोजित किया गया है। 
संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने कहा कि गीता ऐसा गं्रथ है जो प्रत्येक पल को जीने का एहसास करवाता है। ब्रह्मïनिवारण के लिए गीता है तथा गीता ज्ञान बढाती है तथा गीता विश्व विजय रूपी ग्रंथ है। अज्ञानता पर गीता प्रहार करती है तथा हर व्यक्ति को अपने जीवन में गीता का आत्मसात करना चाहिए। गीता का गान पूरी दुनिया में है, गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो हमे बुरे विचारों से बचाती है। हमें पावन ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए। गीता में प्रतीकों का महत्व है और उन प्रतीकों का भगवान ने गीता में वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के होते हुए भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का नियमानुसार बहुत अच्छा आयोजन किया गया है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को साधुवाद दिया। 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...