Thursday, December 24, 2020

ब्रहमसरोवर पर रोशन होने वाले लाखों दीप पूरे विश्व में करेंगे रोशनी

 

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में आज ब्रहमसरोवर के पावन तट पर रोशन होंगे 2 लाख 25 हजार दीप, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, 33 से ज्यादा संस्थाओं के सहयोग से यादगार बनेगा दीपोत्सव, प्रशासन और केडीबी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी

 
 
 
कुरुक्षेत्र 24 दिसम्बर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में ब्रहमसरोवर के पावन तट पर रोशन होने वाले लाखों दीपक की रोशनी पूरे विश्व में जगमगाएगी। इस महोत्सव के इतिहास में पहली बार ब्रहमसरोवर पर 2 लाख 25 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव को मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए कुरुक्षेत्र की 33 से ज्यादा समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। इस दीपोत्सव के हर क्षण को यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है।
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के दीपोत्सव के एक-एक पल को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए है। इस महोत्सव को लेकर 13 से ज्यादा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए है और इन नोडल अधिकारियों के माध्यम से सभी संस्थाओं के स्वयं सेवकों को पहचान पत्र जारी किए गए है। इसलिए दीपोत्सव में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने पहचान पत्र लेकर केडीबी द्वारा निर्धारित किए गए समयानुसार ब्रहमसरोवर पर दीपक व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे ताकि इस महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में 2 लाख 25 हजार दीपक को जलाने के लिए अयोध्या से विशेष टीम को भी आमंत्रित किया गया है ताकि यह दीपोत्सव व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...