Tuesday, December 22, 2020

गीता स्थली ज्योतिसर में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

 

 

कुरुक्षेत्र 22 दिसम्बर ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के गीता यज्ञ के साथ 21 दिसम्बर को किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता की उदगम स्थली ज्योतिसर में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी तीर्थ पर स्थित अक्षय वट वृक्ष करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। इस तीर्थ पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा और 25 दिसम्बर को सम्पूर्ण गीता पाठ होगा।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सदस्य सचिव एवं राज्यपाल की सचिव जी अनुपमा व उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता पाठ 25 दिसम्बर तक चलेगा तथा महोत्सव के समापन समारोह पर 25 दिसम्बर को ही दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ भी ज्योतिसर में किया जाएगा। इन तमाम कार्यक्रमों का प्रसारण केडीबी और महोत्सव की वेबसाईट पर देखा जा सकता

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...