कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर हरियाणा
पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता विश्व का
एक महान ग्रंथ है। इस ग्रंथ में कहे गए एक-एक श्लोक में मानवता के लिए कुछ
ना कुछ है। इसलिए अपने जीवन को सफल बनाने और सही मार्गदर्शन के लिए
प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों को धारण
करना चाहिए। इस ग्रंथ के प्रत्येक श्लोक को स्मरण करने से मन को अध्यात्मिक
शांति का अनुभव होता।
चेयरमैन
रणधीर गोलन सोमवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव
के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे
पहले चेयरमैन रणधीर गोलन, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी,
पूर्व विधायक कुलवंत,केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के
जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, माधो, स्वामी ब्रहमानंद डेविड, पूर्व जिलाध्यक्ष
धर्मवीर मिर्जापुर, जिला महामंत्री सुशील राणा, भाजपा नेता गुरनाम सैनी,
पूर्व केडीबी सदस्य डा. सौरभ चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की
तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस
महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण
गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। इस गीता महाआरती से पहले कुरुक्षेत्र
विश्वविद्यालय संगीत विभाग की प्रोफेसर डा. शुचि स्मिता व उनकी टीम के
सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण पर भजन संध्या की प्रस्तुती देकर ब्रहमसरोवर की
फिजां में भक्तिरस भर दिया। इस महाआरती के दौरान और बाद में 18 देशों से
आए 22 प्रतिनिधियों ने भी गीता महाआरती में भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के
भजनों का गुणगान किया।