सोमवार, 21 दिसंबर को अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन गुरु और शनि ग्रह एकदम करीब आ जाएंगे। इन दोनों के बीच बस 0.1 डिग्री की दूरी रहेगी। ये घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। 21 तारीख को साल की सबसे लंबी रात भी रहेगी।
भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि वैसे तो हर 20 साल में गुरु और शनि करीब आते हैं, लेकिन इस बार इन ग्रहों के बीच की दूरी सिर्फ 0.1 डिग्री रहेगी। ऐसा करीब 400 सालों के बाद हो रहा है। इससे पहले 1623 में ये दोनों ग्रह इतने पास आए थे। इस साल के बाद 15 मार्च 2080 की रात गुरु-शनि इतनी पास दिखाई देंगे।
कैसे पहचान सकते हैं इन दोनों ग्रहों को?
इन दिनों गुरु और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई दे रहे हैं। सूर्य अस्त होने के बाद पश्चिम दिशा में दो ग्रहों की जोड़ी दिखाई दे रही है। इसमें ज्यादा चमकीला ग्रह जूपिटर है और कम चमकीला ग्रह सेटर्न है। ये दोनों ग्रह करीब 8 बजे अस्त हो जाते हैं यानी 8 बजे के बाद दिखाई नहीं देते हैं। इसीलिए इन्हें 8 बजे से पहले ही देखा जा सकता है। अब से 21 दिसंबर तक ये दोनों ग्रह रोज करीब आते दिखाई देंगे और 21 तारीख को गुरु-शनि एक साथ दिखेंगे।
navbharattimes.indiatimes.com?p=88744&utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst