Monday, December 21, 2020

मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रहमसरोवर पर किया गीता पूजन, गीता यज्ञ में डाली पूर्ण आहुती, कुरुक्षेत्र में 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, कोविड-19 के कारण वर्चुअल और आनलाईन प्रणाली से घर बैठे देख सकेंगे महोत्सव को लाईव
 

 
कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोंच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र गं्रथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया।
सोमवार को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय शंख ध्वनि व मंत्रौच्चारण के बीच सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। इसके पश्चात हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र गं्रथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...