Monday, December 21, 2020

पहली बार 18 देशों से पवित्र ग्रंथ गीता स्थली को देखने और जानने के जिज्ञासु लोगों को आमंत्रित किया गया।

 


 अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में स्पेन, स्वीजरलैंड, इटली, नीदरलैंड, अमेरिका, रुस, इजराईल, जापान, हालैंड, जर्मनी, फ्रांस सहित अन्य देशों से गीता प्रेमी पहुंचे। इन प्रतिनिधियों का नेतृत्व स्वामी ब्रहमानंद (डेविड) कर रहे है। स्वामी ब्रहमानंद पिछले 40 सालों से पवित्र ग्रंथ गीता का अध्ययन कर रहे है। ये विदेशी लोग सोमवार को सुबह ब्रहमसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के हवन कुंड पर बैठे और हिन्दू परम्परा अनुसार श्लोकों और मंत्रौ का उच्चारण किया तथा गीता यज्ञ में आहुती भी डाली है।


 

स्वामी ब्रहमानंद डेविड, जर्मनी से कैटरिना, स्वीजरलैंड से लेतीजिया, न्यूयार्क से तस्लीन और फ्रांस से आए कृष ने कहा कि गीता उदगम स्थल को देखने के लिए काफी सालों से प्रयास कर रहे थे। लेकिन इस वर्ष गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रयासों से उनका सपना साकार हो पाया है।

 
 
 इस गीता स्थली को देखकर उनका मन बाग-बाग हो गया और ब्रहमसरोवर के अदभुत दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। इस पवित्र स्थल पर गीता यज्ञ में आहुती डालकर उनके मन की जिज्ञासा भी पूरी हो गई है। इस पवित्र स्थल का पूरी तरह अवलोकन करेंगे और हर क्षण को अपने कैमरों में कैद करने का प्रयास करेंगे ताकि अपने-अपने वतन लौटकर गीता उदगम स्थली के बारे में बता सके।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...