कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर इंग्लैंड
के हजारों श्रोत्राओं के पास अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का संदेश पहुंच
चुका है। यह संदेश लंदन के लाईका रेडियो के जरिए पहुंच पाया है। इस संदेश
को राज्य सरकार की तरफ से राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी
अनुपमा द्वारा लाईको रेडियो पर कुरुक्षेत्र से लाईव साक्षात्कार के माध्यम
से पहुंच पाया है। इस 10 मिनट के साक्षात्कार में अंतर्राष्टï्रीय गीता
महोत्सव-2020 के तमाम कार्यक्रमों के साथ-साथ महोत्सव के साथ वचुर्अल
माध्यम से जुडऩे का आहवान किया गया है। अहम पहलू यह है कि महोत्सव के संदेश
को रेडियो के जरिए आस्ट्रेलिया के लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा। इस
साक्षात्कार को केडीबी के पूर्व सदस्य सौरव चौधरी के विशेष सहयोग से किया
गया है।
राज्यपाल की
सचिव एवं केडीबी की सदस्य सचिव जी अनुपमा ने गत्त दिवस देर सायं
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय से लंदन के रेडियो लाईका से लाईव
साक्षात्कार किया। यह साक्षात्कार भारतीय मूल के रवि शर्मा द्वारा लिया
गया। इस साक्षात्कार में केडीबी सदस्य सचिव ने इंग्लैंड के साथ-साथ दुनिया
भर के लाईका रेडियो के श्रोताओं को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 के
साथ 17 से 25 दिसम्बर तक वर्चुअल माध्यम से जुडऩे का आहवान किया। उन्होंने
अपने संदेश में कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज विश्व
प्रसिद्घ ब्रहमसरोवर के तट पर पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले गीता यज्ञ से
होगा। इस गीता यज्ञ का आयोजन 21 दिसम्बर को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा
जारी किए गए शैडयूल के अनुसार 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक रोजाना
पुरषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर सायं 5 बजकर 30 मिनट पर आरती का आयोजन किया
जाएगा और विधिवत रुप से 21 दिसम्बर से पुरुषोतमपुरा बाग में सुबह 11 बजे
गीता यज्ञ से महोत्सव का शुभारम्भ होगा।