Friday, November 20, 2020

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे संगठन सचिव सारथ तिवारी के निवास पर


कुरुक्षेत्र 20 नवम्बर-- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के किसानों को समृद्घ बनाने की योजनाओं पर सरकार लगातार काम कर रही है। इस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा किसानों के हित की बात की है और आय को दौगुना करने की तरफ विशेष फोकस रखा है। इस प्रदेश के किसानों को धान के सीजन में जरा सी भी परेशानी नहीं आने दी गई और धान का एक-एक दाना खरीदने का काम किया है।

उपममुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को सायं जजपा के युवा प्रदेश संगठन सचिव सारथ तिवारी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, शाहबाद विधायक रामकरण काला, शुगर फैड बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठï जजपा नेता डा. जसविन्द्र सिंह खैरा, जजपा के वरिष्ठï नेता योगेश शर्मा, रणदीप कौल, नरेन्द्र घराड़सी ने संगठन सचिव सारथ तिवारी के भाई पार्थ तिवारी के विवाह पर शुभकामनाएं और अपने आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों डा. मोहन लाल तिवारी, शिक्षिका अंजु तिवारी, श्याम तिवारी, विश्वनाथ तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी है।

उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार धान के सीजन में व्यवस्थित तरीके से फसल खरीदने का काम किया और प्रदेश की मंडियों से कॉमन तथा सुपर फाईन ए ग्रेड की 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का काम किया। सरकार ने धान की खरीद करने पर 90 प्रतिशत भुगतान करके किसानों को ओर समृद्घ बनाने का प्रयास किया है। इस सरकार ने धान के सीजन में किसानों को किसी भी तरीके से कोई परेशानी नहीं आने दी गई और धान का एक-एक दाना खरीदा। इसके साथ ही धान की फसल का भुगतान भी साथ-साथ करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दो-तीन मंडियों में कुछ कमियां नजर आई और करनाल में खामियां मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की। अगर भविष्य में भी किसी मंडी में कोई गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा भी नहीं जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार मजबुती के साथ प्रदेश का विकास कर रही है और आने वाले समय में ओर अधिक मजबुती के साथ काम करेगी ताकि प्रदेश का समान रुप से चहुमुखी विकास हो और प्रदेश के लोगों को सुख सुविधाएं मिल पाए। यहां पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा के युवा संगठन सचिव सारथ तिवारी और परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की तथा यहां पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं और आमजन से भी मुलाकात की। इस कार्यक्रम से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गांव संघोर में कंवर सिंह के निवास पर भी पहुंचे।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...