Sunday, November 1, 2020

कोरोना से संक्रमित 24 नए मामले आए सामने, 1 कोरोना पाजिटिव महिला की हुई मृत्यु, कुरुक्षेत्र में 114081 में से 107055 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव


कुरुक्षेत्र 1 नवम्बर-- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 43 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 24 नए केस सामने आए है और पिहोवा की एक कोरोना पाजिटिव 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6283 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 114081 में से 107055 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 24 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 43 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 114081 में से 107055 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 6724 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6283 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 104 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 337 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...