Tuesday, November 3, 2020

करवा चौथ के दिन औरतें ना करें ये अशुभ मानी जाने वाली गलतियां


सुहाग और प्यार का प्रतीक करवा चौथ महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं न सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है बल्कि यह रिश्तों को सहेजने का मौका भी देता है। ये व्रत बहुत नियम और सावधानी से किया जाता है। मगर कई बार जानें-अनजाने महिलाएं कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिसका बुरा असर रिश्तों में देखने को मिलता है। वहीं कुछ काम तो अशुभ माने जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को इस व्रत के दौरान कभी नहीं करने चाहिए।

 

अपना श्रृंगार का सामान ना बांटें किसी दूसरी औरत से...

कई बार महिलाएं जाने-अनजाने में अपने मेकअप का सामान दूसरों के साथ शेयर कर लेती हैं लेकिन ऐसा करने की गलती ना करें। जेठानी हो या देवरानी, बहन हो या भाभी अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स शेयर ना करें। इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ेगा।

 

 काले, नीले और सफेद कपड़े न पहनें

पूजा के समय काले, सफेद या नीले रंग के कपड़े ना पहनें। पूजा के समय आप लाल व गुलाबी रंग के कपड़ें पहनें। साथ ही लाल रंग सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक भी होता है।

 

लिपस्टिक से ना भरे मांग

फैशन के चलते बहुत सारी महिलाएं लिपस्टिक से मांग भरती हैं लेकिन बता दें लिपस्टिक को झूठन माना जाता है इसलिए मांग में सुखे लाल के सिंदूर का इस्तेमाल करें।

 

ना पहनें काली चूड़ियां

फैशन के चक्कर में महिलाएं काले या गाढ़े नीले रंग की चूड़ियां पहन लेती हैं लेकिन इस दिन इस रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

 

पैरों में ना पहने सोना

वैसे तो महिलाओं के लिए सोना के गहनें पहनना फैशन ही नहीं बल्कि शुभ भी होता है लेकिन पैरों में सोना पहनना अशुभ माना जाता है। सिर्फ करवा चौथ ही नहीं बल्कि अन्य शुभ दिनों में भी पैरों में सोना पहनने से बचें।

 

नुकीली चीजों का इस्तेमाल

करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाओं को नुकीली जैसे कैंची, चाकू आदि नहीं चलाना चाहिए। साथ ही व्रत रखने वाली महिलाओं को सुई-धागे और सिलाई, बटन टाकने के काम से भी परहेज करना चाहिए। 

 

सफेद चीजों का न करें दान

इस दिन महिलाओं को सफेद चीज का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि वो चंद्रमा का प्रतीक होती है। ऐसे में सफेद फूल, सफेद कपड़े, दूध, दही चावल, सफेद मिठाई और नारियल आदि का दान करने से बचें।

 

देर तक न सोएं

करवा चौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।

 

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...