Saturday, October 24, 2020

WhatsApp में आया कमाल का अपडेट, फालतू मैसेज करने वालों को हमेशा के लिए कर सकते हैं म्यूट


व्हाट्सएप ने एक लंबे इंतजार के बाद बड़े ही काम का फीचर जारी किया है। WhatsApp के नए अपडेट में अलवेज म्यूट का  फीचर मिला है। इस फीचर के जरिए आप उनलोगों को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं जो फालतू के मैसेज भेजकर आपको परेशान करते हैं। WhatsApp का अलवेज म्यूट फीचर ग्रुप और किसी खास नंबर दोनों पर काम करेगा।  


 पहले मिलते थे 8 Hours, 1 Week और 1 year के तीन विकल्प


WhatsApp पर अभी तक म्यूट करने के लिए तीन ही विकल्प मिलते थे। आप किसी को आठ घंटे के लिए म्यूट कर सकते थे या फिर या एक सप्ताह के लिए या फिर एक साल के लिए, लेकिन अब आपको अलवेज म्यूट का विकल्प मिलेगा। नए अपडेट में आपको 8 Hours, 1 Week और Always Mute के ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने 1 Year ऑप्शन हटा दिया है। नया फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी हो गया है। अलवेज म्यूट फीचर को पाने के लिए आपको अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा। 


 कैसे करें अलवेज म्यूट की सेटिंग?


यदि आप भी किसी ग्रुप या किसी खास नंबर को हमेशा के लिए म्यूट करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस ग्रुप या नंबर पर मैसेजिंग के लिए जाएं। अब नंबर या नाम पर क्लिक करें। यहां आपको सबसे ऊपर मीडिया, लिंक्स डॉक्स, स्टार्ड मसैज और चैट सर्च के नीचे म्यूट का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको 8 Hours, 1 Week और Always Mute के ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से आप अपनी सुविधानुसार always Mute के ऑप्शन को चुन सकते हैं।


 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...