कुरुक्षेत्र 1 अक्टूबर-- थानेसर से विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई समाज सेवी रमेश सुधा के निधन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने शोक व्यक्त कर परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है।
वीरवार को सैक्टर 7 में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, विधायक राजेश नागर, विधायक असीम गोयल, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक कृष्ण मिढा, पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह च_ïा, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक जोगीराम, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, महामंत्री वेदपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, कैथल भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, रविन्द्र सांगवान, राहुल राणा, बीजेपी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, अक्षय नंदा, गुरप्रीत काम्बोज, विनोद, जगदीश राणा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, संतोष दहिया, समाजसेवी दीपक चोपड़ा, पार्षद हरदीप संजू सहित शहर की समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। जिसकी कमी पूरी नहीं हो सकेगी। इस निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार ही नहीं शहरवासियों को भी बहुत ज्यादा दु:ख पहुंचा है, क्योंकि स्वर्गीय रमेश सुधा 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा की रस्म पगड़ी 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक पिपली रोड़ पर स्थित स्टर्लिंग रिजार्ट में होगी।