Thursday, October 1, 2020

एक माता अपने अयोग्य पुत्र को प्रधानमंत्री बनाने के लिए झूठा संघर्ष करा रही है---- धनखड़


कुरुक्षेत्र 1 अक्टूबर-- भाजपा के 7 जिलों के मंडलाध्यक्षों की बैठक कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में 7 जिलों के मंडलाध्यक्षों सहित जिलाध्यक्षों, किसान मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने 3 कृषि अध्यादेशों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें अध्यादेशों के बारे में किसानों को भी प्रेरित करने का गुरुमंत्र दिया। बैठक में उनके साथ प्रदेश संगठनमंत्री सुरेश भट्ट एवं महामंत्री चौधरी वेदपाल भी मौजूद रहे। बैठक की शुरूआत विधिवत् रूप से भारत माता, डा0 शयामा प्रसाद मुखर्जी, प0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर हुई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि तीन कृषि अध्यादेश बिल को लेकर कांग्रेस का झूठ कामयाब नहीं होने देंगे। कांग्रेस केवल नोटंकी कर रही है। कांग्रेसी विचार बदलू लोग हैं। जिन कानूनों का कांग्रेस विरोध कर रही है उन्हें उसने अपने घोषणा पत्र में लिखा हुआ है।
उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक माता अपने अयोग्य पुत्र को प्रधानमंत्री बनाने के लिए झूठा संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल इंवेट पार्टी बनकर रह गई है। धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक मंडल से एक हजार किसानों द्वारा लोक कल्याण मार्ग पर धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे। इस पत्र में किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का जीरी की खरीद होने पर, रबी का एमएसपी बढ़ाकर घोषित करने, मंडियों को इसी प्रकार चलने देने, किसानों के खातों में 6 हजार रुपए डालने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 5300 करोड़ का मुआवजा देने और किसानों के हित में 3 कृषि अध्यादेश लागू करने जैसे 5 किसान हितैषी कार्य करने की एवज में धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम कर रही है और कही ट्रैक्टर जलाकर तो कही किसानों के साथ खड़ी होकर केवल नोटंकी कर रही है। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि धान का एक एक दाना खरीदा जाएगा। किसानो को चिंता करने की आवश्कता नही है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों की सच्ची हितैषी होती तो वह अपने राज में ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करती लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी केवल हरियाणा का माहौल खराब करने के लिए आ रहे हैं और किसी को भी प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों के लिए 12500 करोड रुपए लेकर आती तो विचार किया जा सकता था लेकिन राहुल गांधी केवल राजनीति करने के लिए हरियाणा में आ रहे हैं इसलिए उनकी हरियाणा में कोई भी एंट्री नहीं होगी। कुरुक्षेत्र भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप घनकस, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, रोशन बेदी, सचिव अमित रोहिल्ला, पृथी सिंह, आई टी विक्रम शर्मा, रेणू खुग्गर, अनु माल्यान महिला मोर्चा, गुरनाम सिंह मंगोली, विवेक रावत, सुनील गोरी आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में व्यवस्था की देखभाल कर रहे थे।


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...