Saturday, September 5, 2020

कोरोना से संक्रमित 90 नए मामले आए सामने, 1 कोरोना पाजिटिव मरीजों की हुई मृत्यु, कुरुक्षेत्र में 43404 में से 38980 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव


कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर -जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 42 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 90 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1273 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए43404 में से 38980  सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 90 नए केस सामनें आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 42 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 1 मरीज की मृत्यु हो गई है।  कुरुक्षेत्र के भगवान नगर कालोनी से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में 2 सिंतबर को मृत्यु हुई। इस व्यक्ति की मृत्यु के बाद कोरोना का सैम्पल लिया गया और जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3083 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 687 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 44 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 43404 में से 38980  सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 2224 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1273 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1273 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 45 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 906 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...