Wednesday, August 5, 2020

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 26 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक--- सुखबीर

कोरोना से संक्रमित 12 नए मामले आए सामने, कुरुक्षेत्र में 22827 में से 21793 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव




कुरुक्षेत्र 5 अगस्त --जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 12 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 338 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 22827 सैम्पलों में से 21793 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए केस सामनें आएं है, जिनमें लाडवा वार्ड नम्बर 5 से 24 वर्षीय युवक, शाहबाद से 61 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 2 से 47 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 24 वर्षीय व्यक्ति, रत्नगढ़ से 19 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय युवक, पिहोवा नंद कालोनी से 67 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड 3 से 35 वर्षीय महिला शामिल है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें लोटनी से 19 वर्षीय युवक, अरुणाय से 24 वर्षीय युवती, हरीगढ़ से 36 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा अरुणाय से 30 वर्षीय महिला, स्टेशन माजरी से 32 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय महिला, खटार मौहल्ला से 20 वर्षीय युवक, अरुणाय से 40 वर्षीय व्यक्ति, आजाद नगर से 4 वर्षीय बच्ची, लाडवा से 3 वर्षीय बच्चा, जिला कारागार से 42 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पटेल नगर से 78 वर्षीय महिला, सैक्टर 7 से 15 वर्षीय युवती, पिहोवा वार्ड नम्बर 13 से 61 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 22 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 24 वर्षीय महिला, खानपुर कोलियां से 21 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, जीआरपी थाना से 40 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 19 वर्षीय युवक, पटियाला बैंक कालोनी से 24 वर्षीय युवती, पिहोवा तिलक कालोनी से 53 वर्षीय महिला, पिहोवा से 66 वर्षीय महिला, 77 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2845 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 412 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 84 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 22827 सैम्पलों में 21793 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 562 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 338 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 338 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 8 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 216 एक्टीव केस है।


 

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...