कोरोना से संक्रमित 12 नए मामले आए सामने, 2 महिलाओं की ही हुई मौत, कुरुक्षेत्र में 22217 में से 21495 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव
कुरुक्षेत्र 4 अगस्त-- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 22 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 12 नए केस सामने आए है। इस जिले से कोरोना से संक्रमित अस्पताल में उपचाराधीन दो महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें से एक महिला को कैंसर और ह्दय रोग की भी शिकायत थी और एक महिला को सांस सम्बन्धी बिमारी थी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 312 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 22217 सैम्पलों में से 21495 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए केस सामनें आएं है, जिनमें सैक्टर 30 से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव मछरौली से 26 वर्षीय युवक, ब्रहमा कालोनी वार्ड 7 से 35 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 40 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 42 वर्षीय महिला, कसीथल से 29 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से 50 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर गामड़ी से 54 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव सतोड़ा से 35 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद के वार्ड नम्बर 14 से 36 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति और 4 वर्षीय बच्ची शामिल है। उन्होंने बताया कि न्यू कालोनी से 78 वर्षीय महिला जो कि 23 जुलाई को एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने पर दाखिल की गई थी। इस महिला को कैंसर, ह्दय रोग और शुगर की भी शिकायत थी। इस महिला को मुलाना अस्पताल में रेफर किया गया था, जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। इसके अलावा 3 अगस्त को शाहबाद के गांव मीरापुर मौहल्ला से कोरोना पाजिटिव 45 वर्षीय महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। इस महिला को सांस सम्बन्धी बिमारी बताई गई थी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें थानेसर वार्ड 20 से 35 वर्षीय महिला, खटारवाला मौहल्ला शाहबाद से 13 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्ची, गीता कालोनी शाहबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव भोकर माजरा से 21 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी कुरुक्षेत्र से 39 वर्षीय व्यक्ति, डेरा नानकपुरा से 5 वर्षीय बच्ची, खेड़ी मारकंडा से 33 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र से 65 वर्षीय महिला, पटेल नगर न्यू कालोनी कुरुक्षेत्र से 29 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 39 वर्षीय व्यक्ति व 11 वर्षीय युवती, शास्त्री नगर कुरुक्षेत्र से 22 वर्षीय युवती शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2845 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 412 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 84 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 22217 सैम्पलों में 21495 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 553 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 312 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 312 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 8 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 233 एक्टीव केस है।