6 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज, कुरुक्षेत्र में 21413 में से 20248 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव
कुरुक्षेत्र 1 अगस्त -- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 32 नए केस सामने आए है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 6 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 271 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 21413 सैम्पलों में से 20248 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 32 नए केस सामनें आएं है, जिनमें कुरुक्षेत्र भीम कालोनी से 27 वर्षीय व्यक्ति, अनाज मंडी थानेसर से 38 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 5 से 34 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 31 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर कुरुक्षेत्र से 38 वर्षीय महिला, एनआईटी कुरुक्षेत्र से 36 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर कुरुक्षेत्र से 28 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्ची, 3 वर्षीय बच्चा, गांव बन से 22 वर्षीय युवती, गांव सिरसमा से 20 वर्षीय युवक, गांव हरिगढ़ भौरख से 46 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय युवती, सैक्टर 7 से 53 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर कुरुक्षेत्र से 58 वर्षीय महिला, छोटा बाजार इन्द्रा कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, चक्रवती मौहल्ला से 24 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद के एक मौहल्ले से 24 वर्षीय व्यक्ति, आदेश अस्पताल से 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, एसके राईस मिल झांसा से 23 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के वार्ड 2 से 22 वर्षीय युवती व 15 वर्षीय युवती, सैक्टर 13 से 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 6 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें वार्ड 14 लाडवा से 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय युवती, खेड़ी मारकंडा से 24 वर्षीय युवक, विष्णु कालोनी से 21 वर्षीय युवक, जीआरपी थाना से 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2809 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 395 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 65 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 21413 सैम्पलों में 20248 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 673 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।। इस जिले में अब तक 492 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 271 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 271 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 4 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 217 एक्टीव केस है।