5 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज, कुरुक्षेत्र में 21977 में से 21349 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव
कुरुक्षेत्र 3 अगस्त-- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 24 नए केस सामने आए है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 5 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 290 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 21977 सैम्पलों में से 21349 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 24 नए केस सामनें आएं है, जिनमें बिशनगढ से 23 वर्षीय युवती, सेक्टर 7 से 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 29 वर्षीय महिला, न्यू कालोनी से 59 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन से 46 वर्षीय महिला, ज्योति नगर से 14 वर्षीय युवती, शाहबाद के वार्ड नम्बर 9 से 27 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक,ब्रह्मï कालोनी से 59 वर्षीय महिला, बीड पिपली से 28 वर्षीय युवक, भोखर माजरा से 20 वर्षीय युवक, भीम कालोनी से 55 वर्षीय महिला, आजाद नगर से 21 वर्षीय युवक, बारना से 37 वर्षीय महिला, शहर थाना से 47 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 7 से 42 वर्षीय व्यक्ति, सिटी थाना से 31 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के वार्ड 12 से 60 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा नन्द कालोनी से 19 वर्षीय युवती, पिहोवा एसबीआई बैंक से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 25 वर्षीय महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 5 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें रतगल से 15 वर्षीय युवती, लाडवा से 24 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा अनाज मंडी से 34 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र विष्णु कालोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति व 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2835 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 407 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 79 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 21977 सैम्पलों में 21349 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 91 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।। इस जिले में अब तक 537 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 290 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 290 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 6 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 241 एक्टीव केस है।