कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 26 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक-- सुखबीर
कुरुक्षेत्र 25 अगस्त- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 52 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 825 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 32812 में से 29868 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 52 नए केस सामनें आएं है, जिनमें गांव झांसा से 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव बण से 42 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, गांव उमरी से 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव मथाना से 40 वर्षीय महिला, झांसा रोड से 38 वर्षीय महिला, गांव चनारथल से 3 वर्षीय बच्चा, गांव हरिगढ भौरख से 17 वर्षीय युवक, गांव नखरोजपुर से 28 वर्षीय व्यक्ति, चटठा कॉम्पलेक्स से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 7 से 45 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 34 वर्षीय महिला, पब्लिक हैल्थ रेस्ट हाउस से 43 वर्षीय महिला, चटठा काम्पलेक्स से 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 12 लाडवा से 75 वर्षीय महिला, गांव प्रलहादपुर से 25 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर कालोनी से 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, गांव ईशरहेडी से 31 वर्षीय व्यक्ति, गांव अंटहेडी से 29 वर्षीय महिला, गांव जलखेडी से 6 वर्षीय बच्चा, 19 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, गांव हरिपुर से 24 वर्षीय व्यक्ति, शंकर कालोनी से 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 से 42 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 43 वर्षीय व्यक्ति, एक और अन्य, 32 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 44 वर्षीय व्यक्ति, जेपी कालोनी से 7 वर्षीय बच्चा, 4 वर्षीय बच्चा, बाखली प्लाट से 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव फूलगढ से 5 वर्षीय बच्चा, 53 वर्षीय महिला, फौजी प्लाट से 60 वर्षीय व्यक्ति, मिस्त्री फार्म से 41 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला, जेपी कालोनी से 12 वर्षीय युवती, 8 वर्षीय बच्ची, गांव गिरधरपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय महिला, न्यू अनाजमंडी पिहोवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाखली से 8 वर्षीय बच्ची, न्यू अनाजमंडी पिहोवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुआवा से 27 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव भट्टïमाजरा से 40 वर्षीय महिला, एक गांव से 75 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव कमौदा से 31 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 56 वर्षीय महिला, सेक्टर 3 से 58 वर्षीय व्यक्ति, गोबिंद नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, वशिष्टï कालोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 50 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, गमौरखेडी से 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव संतोखपुरा से 33 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 58 वर्षीय महिला, शाहबाद से 18 वर्षीय युवक,32 वर्षीय व्यक्ति, संतोखुपरा से 6 वर्षीय बच्ची, गांधी नगर से 65 वर्षीय महिला, गांव घराडसी से 36 वर्षीय महिला, संतराम फार्म से 28 वर्षीय महिला, लाडवा से 35 वर्षीय व्यक्ति, बजीदपुर से 75 वर्षीय महिला, गांव झांसा से 47 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक, गांव लंडी से 25 वर्षीय युवती, खेडी मारकंडा से 24 वर्षीय युवक, गांव कालीरानो से 11 वर्षीय बच्ची, बुआवा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 40 वर्षीय महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3000 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 594 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 57 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 32812 में से 29868 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1390 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 825 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 825 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 26 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 539 एक्टीव केस है।