Thursday, August 27, 2020

कोरोना से संक्रमित 45 नए मामले आए सामने, कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की हुई मृत्यु, कुरुक्षेत्र में 35016 में से 31885 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव






कुरुक्षेत्र 27 अगस्त- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 45 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 936 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 35016 में से 31885 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामनें आएं है, जिनमें गांव गुढ़ा से 38 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती, अनाज मंडी लाडवा से 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव नखरोजपुर से 14 वर्षीय युवती, महुआखेड़ी से 23 वर्षीय युवती, सैक्टर 7 से 23 वर्षीय युवती, ज्योतिसर से 28 वर्षीय व्यक्ति, श्याम कालोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, ज्योतिनगर से 53 वर्षीय महिला, गांव छैलों से 27 वर्षीय युवक, माजरी कलां से 38 वर्षीय महिला, ठसका मीराजीं से 30 वर्षीय व्यक्ति, अजराना खुर्द से 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव भट्टïमाजरा से 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव त्यौड़ा से 60 वर्षीय महिला, छोटा बाजार कुरुक्षेत्र से 59 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, भगवान नगर कालोनी से 32 वर्षीय महिला, रामपुरा से 36 वर्षीय व्यक्ति, केयूके कैम्पस से 20 वर्षीय युवक, पिपली से 40 वर्षीय महिला, ठसका मीरां जी से 23 वर्षीय युवती, सैक्टर 8 से 42 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 55 वर्षीय व्यक्ति, कलसा से 33 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, दुखभंजन कालोनी से 70 वर्षीय महिला, गांव टाटकी से 26 वर्षीय महिला, सैक्टर 8 से 38 वर्षीय महिला, साधु मंडी से 33 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से एक महिला, गांव भैणी से 30 वर्षीय व्यक्ति, कौलापुर से 57 वर्षीय व्यक्ति, गांव नगला से 23 वर्षीय व्यक्ति, लखमड़ी से 50 वर्षीय महिला, सैक्टर 4 से 28 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 29 वर्षीय व्यक्ति, ईशरगढ़ से 27 वर्षीय व्यक्ति, खेड़ी मारकंडा से 27 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवक, गांव मथाना से 24 वर्षीय महिला, झिंवरहेड़ी से 28 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव एक व्यक्ति और एक महिला की मृत्यु हो गई है। कीर्ति नगर से एक 65 वर्षीय व्यक्ति को 21 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इस व्यक्ति की 27 अगस्त को मृत्यु हो गई है। इसके अलावा लाडवा वार्ड नम्बर 12 से 75 वर्षीय महिला का सैम्पल 25 अगस्त को हुआ था, इसे आदेश मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया था। इस महिला की मौत 27 अगस्त को हुई है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें सैक्टर 13 से 50 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, 10 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक, 68 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमीन से 12 वर्षीय युवक, 9 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से 21 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, सैक्टर-9 लॉटस ग्रीन सिटी से 27 वर्षीय व्यक्ति, अमीन से 47 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नम्बर 2 से 43 वर्षीय महिला, सैक्टर 8 से 22 वर्षीय युवक, झांसा से 27 वर्षीय युवक, पिहोवा पुराना बाजार से 24 वर्षीय युवक, सैक्टर 10 से 52 वर्षीय व्यक्ति, नंद कालोनी से 63 वर्षीय महिला, सैक्टर 13 से 3 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 69 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 18 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 40 वर्षीय व्यक्ति, झिंवरहेड़ी से 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3023 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 617 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 57 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 35016 में से 31885 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1496 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 936 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 936 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 29 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 531 एक्टीव केस है।

 

 



 




 



Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...