कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 27 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक-- सुखबीर
कुरुक्षेत्र 18 अगस्त जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 28 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हो गई है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 33 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 619 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 28196 में से 26293 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 33 नए केस सामनें आएं है, जिनमें ठसका मीरांजी से 46 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, सैक्टर 3 से 53 वर्षीय महिला, गांव जिरबड़ी से 32 वर्षीय व्यक्ति, विष्णु कालोनी से 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती गांव कमोदा से 23 वर्षीय युवक, लक्ष्मण कालोनी से 63 वर्षीय महिला, झांसा रोड़ से 38 वर्षीय महिला, पारस एन्कलेव झांसा रोड़ 45 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय युवती, लक्ष्मण कालोनी से 34 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, टेगौर कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 44 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, डेरा संता सिंह से 35 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 10 से 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद हुडा 26 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, नंद कालोनी पिहोवा से 63 वर्षीय महिला, शीला नगर से 85 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर से 62 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर गामड़ी से 64 वर्षीय महिला, पिहोवा के एक निजी स्कूल से 50 वर्षीय महिला, गांव भट्टïमाजरा से 70 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसा भाना से 80 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में शाहबाद से एक 52 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मृत्यू हो गई है। यह महिला 14 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल हुई थी। इस महिला को शुगर, बीपी और निमोनिया की भी शिकायत थी और इस महिला की 17 अगस्त को मुलाना अस्पताल में मृत्यू हो गई थी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 27 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें बेरथला से 31 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 36 वर्षीय महिला, पिहोवा फौजी प्लांट से 30 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, संधौली से 31 वर्षीय व्यक्ति, घमूरखेड़ी से 9 वर्षीय बच्चा, 30 वर्षीय महिला, पिहोवा से 68 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 48 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 46 वर्षीय व्यक्ति, बीड़ पिपली से 46 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर से 24 वर्षीय महिला, आकाश नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा मिस्त्री फार्म से 61 वर्षीय व्यक्ति, बीबीपुर से 38 वर्षीय युवक, पिहोवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा मुल्तानी कालोनी से 19 वर्षीय युवती, वशिष्ठï कालोनी से 49 वर्षीय व्यक्ति, निट से 21 वर्षीय युवती, कुरुक्षेत्र से 18 वर्षीय युवक, लक्ष्मण कालोनी से 35 वर्षीय महिला, शाहबाद पुलिस स्टेशन से 36 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 2 से 45 वर्षीय महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2913 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 539 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 25 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 28196 में से 26293 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1011 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 619 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 619 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 19 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 373 एक्टीव केस है।