Tuesday, July 14, 2020

इस्माईलाबाद से नारनौल राष्टï्रीय राजमार्ग इकॉनोमिक कॉरिडोर पर सरकार खर्च करेगी 8650 करोड़ का बजट:नायब

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीसी से किया अम्बाला-कोट पुतली इकॉनोमिक कॉरिडोर के तहत इस्माईलाबाद से नारनौल के राष्टï्रीय राजमार्ग का शुभारम्भ, 2 साल में पूरा होगा सिक्स लैन राष्टï्रीय राजमार्ग-152डी, कुरुक्षेत्र व कैथल में 23 किलोमीटर का हिस्सा होगा राष्टï्रीय राजमार्ग में, चंडीगढ़ से गुरुग्राम एयरपोर्ट तक लगेगा केवल 2 घंटे का समय, केन्द्रीय मंत्री ने हरियाणा को दी 20 हजार करोड़ रुपए की 11 परियोजनाओं की सौगात, हरियाणा के किसानों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, सरकार ने रखी एक नए हरियाणा के विकास की नींव



कुरुक्षेत्र 14 जुलाई-- कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला से कोटपुतली इकॉनोमिक  कॉरिडोर के तहत इस्माईलाबाद से नारनौल तक राष्टï्रीय राजमार्ग संख्या 152डी का निर्माण किया जाएगा। इस राष्टï्रीय राजमार्ग को सिक्स लैन का बनाने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 8650 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस राष्टï्रीय राजमार्ग की लम्बाई 227 किलोमीटर की होगी। इस राष्टï्रीय राजमार्ग के बनने से चंडीगढ़ से गुरुग्राम एयरपोर्ट तक का सफर केवल 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इतना ही नहीं इस राष्टï्रीय राजमार्ग के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए की दी गई 11 परियोजनाओं की सौगात से एक नए हरियाणा के विकास की नींव भी रखी गई है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हरियाणा के औधोगिक क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सांसद नायब सिंह सैनी मंगलवार को एनआईसी कार्यालय में इस्माईलाबाद से नारनौल राष्टï्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के शिलान्यास अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अम्बाला कोटपुतली इकॉनोमिक  कॉरिडोर के तहत इस्माईलाबाद से नारनौल राष्टï्रीय राजमार्ग संख्या नम्बर 152डी के सिक्स लैन एक्सेस कंट्रोलर्ड परियोजना के निर्माण कार्य का वीसी के जरिए शुभारम्भ किया। इस उदघाटन सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा और उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से 11 परियोजनाओं की सौगात भी दी है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने एक ही दिन में हरियाणा को 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात देने का काम किया है। इस बजट से हरियाणा प्रदेश में विकास के नए मार्ग खुलेंगे। सरकार की तरफ से अमृतसर-कटरा नए राष्टï्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए भी 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की परियोजना पर काम करना शुरु किया है। इस राशि में से 55 हजार करोड़ रुपए हरियाणा पर खर्च किए जाएंगे। इससे इससे हरियाणा प्रदेश एक समृद्घ और विकसित राज्य के रुप में उभर कर सामने आएगा। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार की तरफ से हरियाणा में भारत-माला परियोजना के तहत आने वाले 2 सालों में 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें से अधिकतर राशि भूमि अधिग्रहण करने पर खर्च की जाएगी और यह राशि सीधा किसानों के खातों में जमा होगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसान खुशहाल होंगे। जब हरियाणा के किसान खुशहाल होंगे तो निश्चित ही हरियाणा एक खुशहाल राज्य के रुप में पहचान बनाएगा। इससे जीडीपी में इजाफा होगा और परकैप्टा इंकम में भी बढौतरी होगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से अभी हाल में ही 53 हजार करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट पर काम किया जा रहा है। इससे हरियाणा का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, हरियाणा में निवेश करने वालों को एक सुनहरा अवसर मिलेगा। सरकार की योजना है कि जालंधर से अजमेर का राष्टï्रीय राजमार्ग बनाया जाए। इस तरह राष्टï्रीय राजमार्ग का निर्माण करने से मुम्बई से चंडीगढ़ का सफर महज 14 घंटे में तय किया जा सकेगा। इसके अलावा केन्द्र सरकार हरियाणा की आर्थिक स्थिति को बदलने के लिए औद्योगिक कलस्टर योजना पर काम कर रही है। इस योजना पर सरकार 5 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी, इससे ग्रामीण क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योग व एग्रो बेस उद्योग स्थापित करेगी ताकि गांव के युवा को गांव में ही रोजगार मिल सके। इसके अलावा हरियाणा में इथनॉल के उत्पादन पर भी फोकस किया जा रहा है और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

विधायक सुभाष सुधा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस्माईलाबाद से नारनौल राष्टï्रीय राजमार्ग के निर्माण होने से उतर और दक्षिण हरियाणा एक सूत्र में बंध जाएंगे। इससे कुरुक्षेत्र ही नहीं राष्टï्रीय राजमार्ग पर आने वाले सभी जिलों का विकास होगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से हरियाणा को 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात मिली है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम अश्विनी मलिक, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, एनएचएआई के अधिकारी योगेश चंद्रा, सिग्गल इंडिया लिमिटेड के एमडी रमणीक सहगल, जीएम माजिद खान, सीआईएएल के पीएम सादिया खान, लाईजिंग अधिकारी सुरेश, सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...