कुरुक्षेत्र 15 जुलाई-- उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि 20 जुलाई को सोमवती अमावस्या की वजह से नजदीकी जिलों कैथल, जींद, पानीपत, करनाल तथा कुरुक्षेत्र से श्रद्घालुओं के काफी संख्या में ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर पर आने की सम्भावना है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर को तीर्थ यात्रियों के लिए आगामी आदेशों तक बंद किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी श्रद्घालु और तीर्थ यात्री 19 व 20 जुलाई को ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर पर ना आए। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र द्वारा इस दौरान ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि श्रद्घालुओं को सरोवरों में प्रवेश करने से रोका जा सके।
Featured Post
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...

-
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...
-
कुरुक्षेत्र 11 फरवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को नए बाईपास की सौगात देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूरा फोकस किया ज...