Sunday, June 21, 2020

सूर्य ग्रहण के दौरान ब्रह्मïसरोवर के पावन तट पर सात्विक अनुष्ठïान से होगा राष्टï्र का कल्याण--- मनोहर

शास्त्र और अनुसंधान के अनुसार कुरुक्षेत्र रहा सूर्य ग्रहण का केन्द्र, कुरुक्षेत्र में लगे सूर्य ग्रहण अब आएगा नजर सदी के बाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूर्य ग्रहण के अवसर पर विश्व शांति और कोरोना महामारी से मुक्ति कर आयोजित विश्व शांति पाठ से पहले आनलाईन माध्यम से की महान संतों से बातचीत



कुरुक्षेत्र 21 जून -- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सूर्य ग्रहण के दौरान धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के ब्रह्मïसरोवर के पावन तट पर राष्टï्र कल्याण के लिए सात्विक अनुष्ठïान में काशी और ब्र्रज से महान साधू संतों ने यज्ञ किया है। इस धार्मिक अनुष्ठïान से पूरे विश्व का कल्याण होगा और देश व प्रदेश कोरोना महामारी से भी मुक्त होंगे। इस वर्ष शास्त्रों और अनुसंधान के अनुसार सूर्य ग्रहण का मुख्य केन्द्र कुरुक्षेत्र रहा है। इस सूर्य ग्रहण के बाद इस सदी और आगे आने वाले समय में भी इस प्रकार का सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ से आनलाईन डिजिटल माध्यम से कुरुक्षेत्र ब्रह्मïसरोवर के गंगा घाट पर विश्व शांति और कोरोना महामारी की मुक्ति के लिए आयोजित विश्व शांति पाठ के शुरू होने से पहले काशी, ब्रज और कुरुक्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न अखाडो से आएं साधु संतों से बातचीत कर रहे थे।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अषाढ अमावस के सूर्य ग्रहण के अवसर पर मानव मात्र की मंगल कामना करते हुए कहा कि शास्त्र और अनुसंधान का मनाना है कि इस बार सूर्य ग्रहण का मुख्य केन्द्र कुरुक्षेत्र रहा है। इस वर्ष सूर्य ग्रहण जिस प्रभाव का है वह लम्बे समय के बाद ऐसा हुआ है और इस सदी तथा आगे आने वाले समय में भी इस प्रकार का सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र के ब्रह्मïसरोवर पर सूर्य ग्रहण का मुख्य केन्द्र होने के कारण गीता उपदेश स्थली में धार्मिक अनुष्ठïान का आयोजन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और वेद शास्त्रों की मंत्र शक्ति से नकारात्मक प्रभाव को सकारात्मक प्रभाव में बदलने के लिए धार्मिक अनुष्ठïान किए जाते है। इसलिए गीता उपदेश स्थली में अखंड पाठ और सात्विक अनुष्ठïान का आयोजन किया गया है। इस वर्ष कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव करने के लिए बडे स्तर के मेले का आयोजन नहीं किया गया है। मानव मात्र के कल्याण के लिए काशी, ब्रज, कुरुक्षेत्र और अखाडो के महान संत ब्रह्मïसरोवर के सात्विक अनुष्ठïान में शामिल हुए है। इस अध्यात्मिक अनुष्ठïान से नकारात्मक प्रभाव को रोकने की प्रार्थना की गई है और विश्व कल्याण  तथा राष्टï्र सुख के लिए यह अनुष्ठïान लाभदायक सिद्घ होगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की भावना को देखते हुए कुरुक्षेत्र के सूर्य ग्रहण को लोगों ने घर बैठे टीवी चैनलों और प्रचार-प्रसार के अन्य माध्यमों से देखा है। उन्होंने विश्व शांति और देश को कोरोना से मुक्ति दिलवाने के लिए विश्व शांति पाठ में पहुंचे सभी संत जनों का आभार व्यक्त किया है। इस अनुष्ठïान से निश्चित ही विश्व का कल्याण होगा और देश कोरोना से मुक्त होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि सूर्य ग्रहण के अवसर पर धर्मक्षत्र-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मïसरोवर पर धार्मिक अनुष्ठïान किसी सरकारी कार्य या निजी कार्य के लिए आयोजित नहीं किया गया। यह अनुष्ठïान विश्व कल्याण और देश को कोरोना महामारी से निजात दिलवाने के लिए किया गया है।

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...