Sunday, June 28, 2020

सैक्टर 2 से एक व्यक्ति के सैम्पल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 17 मरीज एक दिन में ठीक होकर लौटे घर--सुखबीर


कुरुक्षेत्र 28 जून --जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी का ग्राफ काफी अच्छा हो गया है। इस वायरस के 17 मरीज एक दिन में ठीक होकर अपने-अपने घर को लौट गए है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में एक व्यक्ति के कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में अब तक 115 केस पॉजिटिव मिल चुके है, जिसमें से 96  मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 19 केस एक्टिव है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 10729 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 10514 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के मरीज जल्दी-जल्दी रिकवर हो रहे है। कुरुक्षेत्र के लिए यह राहत की बात है कि एक ही दिन में 17 मरीज ठीक हुए है। जिनमें झांसा शांति नगर कुरडी से 36 वर्षीय महिला, बीड कालवा से 53 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवती व 12 वर्षीय युवक के सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है। इसके साथ ही शाहबाद के हरिपुर से 41 वर्षीय महिला व 44 वर्ष के व्यक्ति, कुरुक्षेत्र के शांति नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति, मामूमाजरा कलसाना से 32 वर्षीय महिला, बीड सूजरा से 19 वर्षीय युवती, शाहबाद के अरूप नगर से 48 वर्षीय महिला, पिहोवा की नंद कालोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति, बीड सूजरा से 25 वर्षीय युवक, दाऊ माजरा से 21 वर्षीय युवक, शाहबाद के पट्टïी झाबला से 18 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती, बीड कालवा से 50 वर्षीय महिला तथा गांव बारना से 41 वर्षीय महिला के सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है। इन सभी को अस्पताल से छुट्टïी दे दी गई है। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से सैक्टर 2 से एक 46 वर्षीय व्यक्ति के सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस व्यक्ति की हिस्ट्री झज्जर से बताई जा रही है।  उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2536 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 133 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 54 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 13 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर व 1 व्यक्ति को घर में ही आईसोलेट किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 10929 सैम्पलों में 10514 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 100 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 115 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 96 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 96 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 19 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...