Saturday, June 6, 2020

कुरुक्षेत्र सैक्टर 3 का एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव- सुखबीर, कुरुक्षेत्र में 6819 में से 6464 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव


कुरुक्षेत्र 6 जून-- जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र सैक्टर 3 से एक 52 वर्षीय व्यक्ति का सैम्पल चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान लिया गया। इस व्यक्ति के सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही लाडवा गांव खेड़ी दबदलान का एक 32 वर्षीय व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है। अब कुरुक्षेत्र में 25 लोग ठीक होकर घर जा चुके है और 26 केस एक्टिव है। अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र में अबतक कोरोना वायरस की जांच के लिए 6819 सैम्पल लिए जा चुके है इन सैम्पलों में से 6464 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि सैक्टर 3 से एक 52 वर्षीय व्यक्ति अपने उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई गया था, हालांकि यह व्यक्ति सोनीपत में जॉब करता है। इस व्यक्ति का उपचार के दौरान पीजीआई में सैम्पल लिया गया। इस सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ में ही दाखिल कर लिया गया है। इसके अलावा लाडवा के खेड़ी दबदलान से एक 32 वर्षीय युवक के सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आई है, इस व्यक्ति को ठीक होने पर मुलाना मेडिकल कालेज और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब इस व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार होम क्वारंटाईन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2413 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 27 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 37 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 1 व्यक्ति को मेदांता गुरुग्राम व 3 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 6819 सैम्पलों में 6464 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 304 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 51 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 25 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 26 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...