Sunday, June 14, 2020

कुरुक्षेत्र में 50 हजार लोग जुडे वर्चुअल रैली से, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राज्य सभा सदस्य डा. अनिल जैन व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने केन्द्र सरकार के उपलब्धियां रखी लोगों के समक्ष


कुरुक्षेत्र 14 जून। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में हरियाणा प्रदेश एक इंजन के रूप में काम करेंगा। यह प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ रहा है और केन्द्र सरकार की नीतियों पर चलकर यह प्रदेश हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कर रहा है। इन तमाम उपलब्धियों को आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल रैली एक नील का पत्थर साबित हुई है। इस रैली के साथ जहां प्रदेश के लाखों लोग जुडे वहीं कुरुक्षेत्र से भी लगभग 50 हजार लोगों ने सोशल मीडिया के साथ जुडकर वर्चुअल रैली को देखा और सुना है। 

विधायक सुभाष सुधा रविवार को सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर हरियाण जन सवांद वर्चुअल रैली में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक आवास कार्यालय पर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, पार्षद मुकंद लाल, राधे श्याम वधवा, मोहन लाल अरोडा, दीपक सिढाना, संदीप कोहली, ब्लॅाक समिति चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, व्यापारी नेता फतेहचंद गांधी, विजय शर्मा, विश्वकांत, यशपाल नारंग, सरपंच जसविन्द्र सिंह बारवा, प्रदीप सैनी, सुनील काजल, जितेन्द्र सिंह सिरसला, ब्लॉक समिति सदस्य वीरभान शर्मा, अरूण, राजू सेठी, पवन आदि ने वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सम्बोधन को सुना, इन तमाम नेताओं ने केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित में लिए  गए निर्णयों व उपलब्धियों को प्रदेश के लाखों लोगों के समक्ष रखा है। 

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि वर्चुअल रैली को पदे्रश में लाखों लोगों ने और कुरुक्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों ने देखा और सुना है। इस रैली में मूुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय नेताओं ने केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को विस्तार से सबके समक्ष रखा। इस रैली में बताया गया कि कोरोना वायरस के सक्रंमण को रोकने के लिए आज वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सकता है। इस सरकार ने कठिन परिस्थिति में भी देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने का काम किया है। इस सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राम जन्म मंदिर के मसले को सुलझाना, धारा 370 को हटाना जैसे अनेक बडे मसलों को सुलझाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनहित के लिए अनेकों येाजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ रहा है,केन्द्र सरकार के प्रयासों से भारत आज अमेरिका को दवाईयां सप्लाई कर रहा है, पूरे विश्व में भारत ने एक मुकाम हासिल किया है। इस सरकार ने एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ कोरोना से बचाव को लेकर इस विकट समय में देश को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढाया है। 

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से प्रभावित उद्योगों को फिर से पटरी पर लाने के लिए अहम एप एमएसएमई को भारी राहत देने का काम किया है। इस योजना के तहत एमएसएमई सहित व्यवस्याओं के लिए 3लाख करोड रुपए की आपातकालीन कार्यशील पुंजी सुविधा, रोजगार को बढावा देने के लिए मनरेगा की राशि को 60 लाख करोड से बढाकर 1 लाख करोड रुपए किया गया है। इतना ही नहीं आयुषमान भारत के तहत 1 करोड से ज्यादा लोगों को लाभ मिला है। इस प्रकार केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है। 

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...