Friday, June 5, 2020

कुरुक्षेत्र में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव-- सुखबीर, कुरुक्षेत्र में 6665 में से 6417 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव


कुरुक्षेत्र 5 जून--  जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र जिले से 1 व्यक्ति का सैम्पल नेगटिव आने पर मुलाना अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब कुरुक्षेत्र में 24 लोग ठीक होकर घर जा चुके है और 26 केस एक्टिव है। अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र में अबतक कोरोना वायरस की जांच के लिए 6665 सैम्पल लिए जा चुके है इन सैम्पलों में से 6417 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शुक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि गांव उमरी में एक 32 वर्षीय महिला के सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस महिला के पति का सैम्पल पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। इसके अलावा गांव ठसका मीराजीं से 58 वर्षीय व्यक्ति का सैम्पल भी पॉजिटिव आया है, इस व्यक्ति की हिस्टरी अम्बाला के निजी अस्पताल से जोडक़र देखी जा रही है, इस व्यक्ति की चैन में 17 सैम्पल लिए गए है। गांव बारना की 37 वर्षीय महिला का सैम्पल भी पॉजिटिव आया है, यह महिला मुम्बई से गांव बारना में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हुई है। इस महिला की चैन में 14 सैम्पल लिए गए है तथा मोहन नगर साधु मंडी में 42 वर्षीय व्यक्ति का सैम्पल पॉजिटिव आया है, यह व्यक्ति दिल्ली से यहां आया था। उन्होंने बताया कि लाडवा के गांव गोबिंदगढ़ के एक 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट नेगटिव आने पर मुलाना मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2411 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 27 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 35 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 1 व्यक्ति को मेदांता गुरुग्राम व 2 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा एक मरीज को जल्द ही मुलाना मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 6665 सैम्पलों में 6417 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 198 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 50 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 24 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 24 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 26 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...