Tuesday, June 2, 2020

जेसिका लाल मर्डर / दोषी मनु शर्मा 17 साल की सजा काटने के बाद छोड़ा गया


1999 के जेसिका हत्याकांड मामले मे उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की रिहाई के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (सजा की समीक्षा करने वाला बोर्ड) की सिफारिश पर ये फैसला किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तिहाड़ जेल में मनु 17 साल की सजा काट चुका है। उसकी सोमवार को रिहाई हो चुकी है। इसकी वजह जेल में उसका अच्छा बर्ताव बताया गया है।


शराब परोसने से इनकार किया तो गोली मारी
29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड रेस्टोरेंट में मॉडल जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शराब परोसने से मना करने पर जेसिका लाल की हत्या की गई। आरोप मनु शर्मा पर लगा। मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा का बेटा है। दिसंबर 2006 को दिल्ली हाईकोर्ट ने मनु को उम्रकैद सुनाई थी।


जेसिका की बहन सबरीना ने भी दो साल पहले माफ कर दिया था
जेसिका लाल की बहन सबरीना ने दो साल पहले मनु को माफ कर दिया था। अप्रैल 2018 में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सबरीना ने बताया था कि मैंने तिहाड़ के वेलफेयर ऑफिसर को चिट्ठी लिखी। अगर मनु को रिहा किया जाता है तो इससे कोई दिक्कत नहीं है।  


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...