देशभर में 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसके बाद धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, रेस्टॉरेंट्स, स्कूल, कॉलेज बंद कर दिये गये थे। 8 जून से पहला अनलॉक लागू हो गया है, जिसके तहत शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, रेस्टॉरेंट्स और मॉल खोलने की अनुमति दी गयी है। हालांकि कुछ राज्यों ने 30 जून तक धार्मिक स्थल बंद रखने का फ़ैसला किया है।
अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा- आज से धार्मिक स्थन खुल गये हैं। आपकी सुरक्षा ईश्वर को प्यारी है। इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। इसी को अरुण ने अंग्रेजी में भी लिखा है।
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर कई धार्मिक और पौराणिक धारावाहिकों का पुन: प्रसारण किया गया था। इनमें रामानंद सागर की रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत और श्रीकृष्णा जैसे धारावाहिक शामिल हैं। रामायण के पुन: प्रसारण को बेहद सफलता मिली। शो के एक एपिसोड ने सबसे अधिक देखे जाने वाले एपिसोड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दूरदर्शन की व्यूअरशिप भी इस दौरान काफ़ी बढ़ी।
