Sunday, May 31, 2020

कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 4 नए सैम्पल आए पॉजिटिव- सुखबीर

चारों मरीजों की चेन में लिए 21 सैम्पल, 3 पुरूष और एक महिला का सैम्पल पॉजिटिव, कुरुक्षेत्र में 5863 में से 5416 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव



कुरुक्षेत्र 31 मई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना वायरस के 4 नए केस सामने आएं है, जिसमें 1 महिला व 3 पुरूष है। इन नए मरीजों के कारण अब कोरोना वायरस के एक्टीव केसों का आंकडा 18 पर पहुंच गया है।  अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र में अबतक कोरोना वायरस की जांच के लिए 5863 सैम्पल लिए जा चुके है इन सैम्पलों में से 5416 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र के आजाद नगर से जिस महिला का कोरोना सैम्पल पॉजिटिव आया था और उसके बाद ठीक होने पर छुट्टïी दे दी गई थी। इस महिला के परिवार के 3 सदस्यों के सैम्पल 29 मई को लिए गए थे। जिनमें से 2 पुरूष और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक पुरूष की आयु लगभग 56 वर्ष है और एक महिला व पुरूष की आयु लगभग 33-33 साल की है। इन तीनों की कडी में 7 नए सैम्पल लिए गए है। इसके अलावा गांव उमरी से एक 33 वर्षीय पुरूष का सैम्पल 29 मई को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह पुरूष दिल्ली से कुरुक्षेत्र में आया था, इस पुरूष की चेन में 14 सैम्पल लिए गए है। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2385 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 6 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 30 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 18 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 5863 सैम्पलों में 5416 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 416 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 13 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 18 एक्टीव केस है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...