कुरुक्षेत्र 4 मई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 1568 सैम्पल लिए जा चुके है। इन सैम्पलों में से 1308 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी रही है। इनमें से 2348 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 1 व्यक्ति को घर में ही क्वारंटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 1568 सैम्पलों में 1308 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 258 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इनमें से 2 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह दोनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
Featured Post
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...

-
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...
-
कुरुक्षेत्र 11 फरवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को नए बाईपास की सौगात देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूरा फोकस किया ज...