प्रशासन ने जानकारी देने के लिए जारी किया वॉटसअप नम्बर-98861-08144, कुरुक्षेत्र को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रशासक का करे सहयोग
कुरुक्षेत्र 21 मई उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रशासन का सहयोग देना होगा, इसलिए देश के किसी भी राज्य या विदेश से आने वाले व्यक्ति की सूचना प्रशासन को तुरंत देनी होगी। इसके लिए प्रशासन ने वॉटसअप नम्बर 98961-08144 जारी किया है।
डीसी धीरेन्द्र खडगटा ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में कई लोग ऐसी जगहों से आ रहे है जो रैड जोन में शामिल है या फिर कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्र है। इन जगहों से आने वाले लोगों के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का अन्देशा रहता है। इसलिए कुरुक्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति देश के किसी राज्य से कुरुक्षेत्र में आता है तो वह सिविल अस्पताल से अपने स्वास्थ्य का चैकअप जरूर करवाएं और कुरुक्षेत्र में किसी आस पडोस में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना भी प्रशासन को देने का हरभरसक प्रयास करना चाहिए। इसके लिए प्रशासन ने वॉटसअप नम्बर 98961-08144 की सुविधा जारी की है।
उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वांरटाईन भी किया जाएगा। इसलिए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सुरक्षा तथा उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए मेडिकल जांच बहुत जरुरी है। इसलिए प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति की सूचना प्रशासन द्वारा जारी वॉटसएप नम्बर पर दे ताकि उस व्यक्ति को होम क्वांरटाईन किया जा सके।