Monday, May 4, 2020

अंबाला में एक दिन में कोरोना के 23 नए मामलों से हड़कंप, महिला डॉक्टर भी मिली पॉजिटिव


अंबाला में सोमवार को कोरोना के 23 नए मामले आने से हड़कंप मच गया। इन मामलों की पुष्टि अंबाला के सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने अंबाला की। हालांकि इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने 25 नए मामलों की पुष्टि की थी।


सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पहले खानपुर मेडिकल कॉलेज से फोन पर 25 केस की पुष्टि की गई थी लेकिन अब आधिकारिक तौर पर लिखित में कुल 23 केस की पुष्टि की गई है।अंबाला में आज (सोमवार) जो कोरोना पॉजीटिव केस पाए गए हैं, उनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है।
यह महिला डॉक्टर आपातकालीन विभाग में पिछले कई दिनों से बिना पीपीई किट सेवाएं दे रही थी।


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...