Thursday, March 26, 2020

हरियाणा में 21 दिन के लॉकडाउन का दूसरा दिन / सब्जियों के रेट बढ़े, सप्लाई भी प्रभावित; लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से रोकना पुलिस के लिए चुनौती


देश में 21 दिन का लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। प्रदेश में बुधवार से ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी, लेकिन सुबह और शाम को लोगों को घरों में रोकना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लोग दोपहर में तो पुलिस के डर से जैसे-तैसे रुक रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम को सड़कों पर नजर आ रहे हैं। शहरों की बनी कॉलोनियों और गांवों में स्थिति जस की तस है। लोग बेतकल्लुफी से घूम रहे हैं। हुक्का पीया जा रहा है और ताश खेले जा रहे हैं। हर जिले में सब्जियां और दालों में मुनाफाखोरी दिखने लगी है। मुनाफे के चलते कुछ लोग सब्जियों के दाम दोगुने से ज्यादा करके बेच रहे हैं। सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है।


कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में व्यवस्था ठीक


कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुुनानगर में व्यवस्था ठीक है। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है। कुरुक्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर दिख रहे हैं। प्रशासन ने डिलीवरी के नंबर जारी कर दिए हैं। कैथल में पुलिस गांव और शहर दोनों में गश्त कर रही है। लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दे रही है।



Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...