Monday, March 9, 2020

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव की तरह मनाया जाएगा होली महोत्सव, पहली बार पुरुषोतमपुरा बाग में फुलों से खेली जाएगी होली, सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से शुरु होंगे यह कार्यक्रम, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी करेंगे होली महोत्सव में शिरकत


कुरुक्षेत्र 8 मार्च कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पहली बार सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर होली महोत्सव का आगाज किया जा रहा है। इस महोत्स्व को आने वाले समय में लगातार बड़ा स्वरुप दिया जाएगा और इस पावन धरा से सभी नागरिकों को पानी बचाने का संदेश देने के लिए फुलों से होली खेली जाएगी। अहम पहलू यह है कि जिस प्रकार आगरा की पेठे की मिठाई, मथुरा के पेड़े की विशेष पहचान है, ठीक इसी प्रकार इस होली के पर्व पर कुरुक्षेत्र के लड्डïुओं के प्रसाद की पहचान दिलाने की रिवायत को शुरु किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों का शुभारम्भ सांसद नायब सिंह सैनी व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद 10 मार्च को सुबह 9 बजे पुरुषोतम पुरा बाग ब्रहमसरोवर किया जाएगा। इतना ही नहीं सांसद नायब सिंह सैनी ने भी शहरवासियों से इस होली महोत्सव में पहुंचने का आग्रह किया है।

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में सासंद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से पहली बार कुरुक्षेत्र होली महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। इस महोत्सव में सभी समाजिक और धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं शहरवासियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है। इस होली महोत्सव को सभी एक साथ मिलकर खेलेंगे और इस महोत्सव में रंगों की बजाए फुलों से होली खेली जाएगी ताकि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पानी बचाने का संदेश भी मिल सके। इस होली महोत्सव को कुरुक्षेत्र का विशेष महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा और आने वाले समय में इस महोत्सव को ओर बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 मार्च को सुबह 9 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में सांसद नायब सिंह सैनी व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद करेंगे और इस दौरान भजनों का भी गुणगान किया जाएगा।

मानद सचिव ने कहा कि जिस प्रकार आगरा में पेठे की मिठाई, मथुरा में पेड़े, गोहाना का जलेब, रोहतक की बर्फी, पूंडरी की फिरनी आदि मशहूर है, उसी प्रकार कुरुक्षेत्र के लड्डïू के प्रसाद को भी पूरी दुनिया में जाना जाए, इसलिए लड्डïू प्रसाद की शुरुआत भी 10 मार्च को होली महोत्सव से की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लड्डïू का प्रसाद आने वाले समय में अपनी विशेष पहचान बनाएंगा ताकि दूर दराज से आने वाले लोग इस प्रसाद को बड़े चाव के साथ खरीदे। इन कार्यक्रमों के उपरांत पुरुषोतमपुरा बाग में ही दोपहर 1 बजे भोजन प्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...