Thursday, February 6, 2020

Auto Expo 2020: 80 km की रेंज वाला Okinawa Cruiser हुआ पेश, देखें कैसे हैं फीचर्स


नई दिल्ली:  देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Okinawa ने Auto Expo 2020 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Cruiser पेश कर दिया है। आज के समय में देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं, जिसके चलते ही नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी रेंज भारतीय बाजार में उपलब्ध होती जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि Okinawa Cruiser को इस साल के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको बात रहे हैं कि Okinawa Cruiser इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसा है और इसके फीचर्स कैसे हैं।


चार्जिंग समय की बात की जाए तो Okinawa Cruiser Scooter 2-3 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। वहीं टॉप स्पीड की बात की जाए तो Okinawa Cruiser 100 Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। Okinawa Cruiser एक बड़े साइज वाला स्कूटर है, जिसे चलाने के बाद राइडर को खुद बिग फील होगा। अगर इस स्कूटर की तुलना की जाए तो भारतीय बाजार में उपलब्ध Suzuki Burgman Street 125 से इसकी आकार में तुलना की जा सकती है।


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...