Thursday, January 9, 2020

प्रवासी भारतीय दिवस: हर साल भेजते हैं 57 हजार करोड़ रुपये, जानिए क्यों मनाया जाता है


आज 16वां प्रवासी भारतीय दिवस है। दुनिया भर में बसे प्रवासियों से नाता जोड़ने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। बता दें कि 15वें प्रवासी दिवस का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किया गया था।


 

इस दिवस को मनाने के पीछे अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इसके अलावा यह भारत के लोगों की उपलब्धि और देश की उनसे अपेक्षा, 110 देशों में अप्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाना सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय होता है।  


नौ जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस
नौ जनवरी को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे, इसीलिए प्रवासी भारतीय दिवस नौ जनवरी को मनाया जाता है। 


प्रवासी भारतीय हर साल देश भेजते हैं 57 हजार करोड़ रुपये
विश्व बैंक ने 'माइग्रेशन एंड रेमिटेंस' नाम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने देश में विदेशी मुद्रा भेजने के मामले में भारतीय प्रवासी सबसे आगे हैं। रिपोर्ट बताती है कि प्रवासी भारतीयों ने साल 2018 में 80 अरब डॉलर (57 हजार करोड़ रुपए) भारत भेजे। 

दूसरे नंबर पर है चीन। चीन के प्रवासियों ने 67 अरब डॉलर भेजे हैं। भारत और चीन के बाद मेक्सिको, फिलीपींस और मिस्र का स्थान है। भारतीय प्रवासियों द्वारा भारत भेजे गए कुल धन का 75% से अधिक हिस्सा 10 बड़े देशों में कमाया गया है। इन देशों में अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, यूएई, जर्मनी, कुवैत, फ्रांस, कतर, ब्रिटेन और ओमान शामिल हैं। 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...