Thursday, January 2, 2020

इस साल कई लॉन्ग वीकेंड तोहफे के रूप में आपको मिलने वाले हैं , बस आपको करनी है थोड़ी प्लानिंग


इस साल कई लॉन्ग वीकेंड तोहफे के रूप में आपको मिलने वाले हैं। बस आपको थोड़ी सही प्लानिंग करनी होगी। इसके बाद तो बस आप अपनी ख्वाहिशों को पंख लगाकर घूमने जा सकेंगे। आप भी खुश, आपके अपने भी। आइए जानते हैं किस महीने में कितनी छुट्टियां ले सकते हैं...


जनवरी में पांच दिन की छुट्टी का मौका 


साल के पहले महीने में ही आप हिमाचल, उत्तराखंड की बर्फीली वादियों ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत या गोवा के सुहाने मौसम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जनवरी में आपके पास 1-2 नहीं बल्कि पूरी पांच छुट्टियां मिल सकती हैं। 


  • 11 और 12 जनवरी को शनिवार और रविवार है यानि छुट्टी। 13 को लोहड़ी है और 15 जनवरी को मकर संक्रांति। 

  • बस आपको 14 जनवरी को एक छुट्टी लेनी है और पांच दिनों के लिए आप कहीं भी घूमने जा सकते हैं। 

  • इसी तरह वसंत पंचमी 29 जनवरी यानि बुधवार को है। अगर आप गुरुवार और शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं तो 1 और 2 फरवरी को शनिवार-रविवार है। 




  • फरवरी माह में 21 तारीख यानि शुक्रवार को शिवरात्रि है।

  • इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है।


 



  • मार्च के महीने में होली के गुलाल का सुरूर हवा में होता है। ऐसे में घर में बैठकर आपको बोर होने की जरूरत नहीं है। 

  • इस बार होली 10 मार्च की है, उस दिन मंगलवार है। 7 और 8 मार्च को शनिवार, रविवार है। 

  • अगर आप 9 मार्च यानि सोमवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपके पास चार दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। 


अप्रैल : कश्मीर से कन्याकुमारी, जहां मन चाहे जाएं 



  • अप्रैल में बिना एक भी छुट्टी लिए आपको पूरी पांच छुट्टियां मिलने वाली हैं। इन छुट्टियों में तो आप कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहां चाहें, वहां जा सकते हैं। 

  • 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। फिर 11 को शनिवार और 12 को रविवार। 

  • 13 अप्रैल को बैसाखी है और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती। मतलब मौज ही मौज।


मई 



  • 1 मई शुक्रवार को मजदूर दिवस। 2 को शनिवार और 3 को रविवार। 

  •  7 मई यानि गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा है। अगर शुक्रवार की छुट्टी ले ली जाए तो आगे शनिवार और रविवार की छुट्टी तो है ही। 


अगस्त



  • इस बार रक्षा बंधन 3 अगस्त (सोमवार) को है। इससे पहले एक अगस्त को शनिवार और 2 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। 

  • 11 अगस्त को जन्माष्टमी है, उस दिन मंगलवार है। अगर इससे पहले सोमवार को छुट्टी ले ली जाए तो 8 अगस्त और 9 अगस्त की छुट्टी है। मतलब एक छुट्टी के साथ 3 छुट्टी मुफ्त। 

  • इस बार स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है। 16 अगस्त को रविवार है। अगर 14 अगस्त यानि शुक्रवार को छुट्टी ले ली जाए तो तीन दिन की छुट्टी।


अक्तूबर 



  • गांधी जयंती (2 अक्तूबर) को है। उस दिन शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है।


नवंबर 



  • इस बार दिवाली 14 नवंबर यानि शनिवार को है। अगर आप शुक्रवार को भी छुट्टी ले लें तो आपके पास 3 से 4 छुट्टियां हो जाएंगी। 


दिसंबर 


साल 2020 में क्रिसमस शुक्रवार को है। फिर 26 को शनिवार और 27 को रविवार। यानि साल के अंत में तीन छुट्टियां। 


 




 


 


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...