Saturday, December 14, 2019

विदेशी धरती पर भी है कुरुक्षेत्र के खिलाडियों की धाक:गुरबाज,न्यूजीलैंड वासी एवं साई के पूर्व खिलाडी गुरबाज सिंह ने साई हॉकी खिलाडियों को वितरित की किट, युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करना जरूरी


न्यूजीलैंड निवासी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के पूर्व हॉकी खिलाडी गुरबाज सिंह ने कहा कि विदेशी धरती पर भी कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाडियों की पूरी धाक है। इस पावन धरा से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडी ने हमेशा एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए खिलाडी को पूरी मेहनत और लग्न के साथ कार्य करना होगा। 

वे शनिवार को देर सायं द्रोणाचार्य स्टेडियम में साई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड निवासी गुरबाज सिंह ने अपनी तरफ से साई की युवा हॉकी टीम को बेहतरीन किटें वितरित की है। यहां पहुंचने पर साई के इन्चार्ज एवं वरिष्ठï हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह, रोडवेज के डयूटी इन्सपेक्टर कुलदीप सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल ने गुरबाज सिंह का स्टेडियम पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। हॉकी खिलाडी गुरबाज सिंह ने कहा कि साई के स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत इन्टर यूनिर्विसटी और कई बडी प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिला। इससे उनके जीवन में एक नया मोड आया और अनुशासन की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत वे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचें है। 

उन्होंने कहा कि युवा हॉकी खिलाडियों को सरकार की तरफ से द्रोणाचार्य स्टेडियम में हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई है, इसलिए सभी को खूब मेहनत और लग्न के साथ हॉकी का अभ्यास करना चाहिए। जो खिलाडी नियमित रूप से अभ्यास करेगा वह निश्चित ही एक मुकाम हासिल करेगा। समय-समय पर युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साई इन्चार्ज गुरविन्द्र सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरबाज सिंह उनके खेल प्रागंण के एक अच्छे खिलाडी रहे है। उन्होंने कई बडी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया। अब न्यूजीलैंड में शिक्षा ग्रहण कर रहे है लेकिन वहां पर भी कुरुक्षेत्र हॉकी का नाम रोशन कर रहे है। इस मौके पर अंकुर तलवाड सहित अन्य गणमान्य लोग व खिलाडी उपस्थित थे।

 

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...