Thursday, December 26, 2019

सूर्य ग्रहण पर ब्रहमसरोवर के पवित्र जल में नागा साधुओं ने किया शाही स्नान


चरण पादुका व देवता का स्नान कराने के बाद नागा साधुओं व अन्य संत जनों ने किया स्नान, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ ब्रहमसरोवर, नागा साधुओं के शाही स्नान को देखने के लिए उमड़ी श्रृद्घालुओं की भीड़, बैंड बाजे और कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम से ब्रहमसरोवर तक पंहुचे साधु और संत जन, संत समाज ने प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की जमकर तारीफ


 


कुरुक्षेत्र 26 दिसम्बर:  विश्व प्रसिद्घ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पावन ब्रहमसरोवर के पवित्र जल में नागा साधुओं और अन्य संत जनों ने आस्था की डुबकी लगाई। नागा साधुओं ने सबसे पहले अपने देवता और चांदी की चरण पादुका को परम्परा अनुसार सरोवर में स्नान कराया और इसके बाद हर-हर महादेव के जाप के साथ शाही स्नान किया। नागा साधुओं के शाही स्नान को देखने के लिए श्रृद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस शाही स्नान के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इतना ही नहीं नागा साधुओं के लिए ब्रहमसरोवर के युद्घिष्ठïर घाट जगह तय की गई थी।

वीरवार को कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का स्पर्श 8 बजकर 15 मिनट और मोक्ष का समय 10 बजकर 55 मिनट पर था, इस दौरान स्पर्श और मोक्ष के समय स्नान करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से नागा साधुओं और अन्य संत समाज के लोगों के लिए विशेष प्रबंध युद्घिष्ठïर घाट पर किए गए थे।

सूर्य ग्रहण के मौक्ष के समय नागा साधुओं का पहुंचना तय हुआ था, इसलिए संत समाज के लोगों को पिहोवा रोड़ से लाने के लिए पायलट और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई थी। पिहोवा रोड आश्रम से नागा साधुओं का एक जत्था पैदल मार्च करते हुए थर्ड गेट, एलएनजेपी अस्पताल से होते हुए ब्रहमसरोर के युद्घिष्ठïर घाट पर पहुंचा, इस संत समाज का संचालन महंत हरि देवगिरी महाराज, धनवास जी महाराज और भानगिरी जी महाराज कर रहे थे। इन नागा साधुओं ने अपने हाथों में देवता रुपी प्रतीक और कंधों पर चांदी की चरण पादुका रखी हुई थी, इस समाज की परम्परा के अनुसार मंत्रौच्चारण और हर-हर महादेव के जाप के साथ संत समाज के लोग ब्रहमसरोवर तक पहुंचे और सबसे पहले नागा साधुओं ने अपने देवता रुपी प्रतीक और चरण पादुका को स्नान करवाया और उसके बाद हर-हर महादेव का जाप करते हुए सूर्य ग्रहण के मौक्ष के बाद स्नान किया।

श्री पंच दशनाम साधु संस्था से भानगिरी जी महाराज ने कहा कि नागा साधु श्री गुरु दत्राते जी की फौज है और पूरे विश्व में नागा साधु रहते है। इस सूर्य ग्रहण में कुरुक्षेत्र में हरियाणा, पजांब व आसपास के राज्यों से लगभग 300 नागा साधु व संत के समाज के लोग पहुंचे है।


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...