Wednesday, December 25, 2019

सूर्य ग्रहण मेले पर श्रृद्घालुओं के स्नान के लिए तैयारियों पूरी


युद्घिष्ठïर घाट पर होगा साधु संतों का शाही स्नान, सूर्य ग्रहण मेले की पल-पल की जानकारी मिलेगी कुरुक्षेत्रडाटजीओवीडाटइन वेबसाईट पर, अम्बाला मंडल के आयुक्त विनित गर्ग व उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने किया मेला क्षेत्र में अंतिम तैयारियों का निरीक्षण, चप्पे पर पुलिस बल तैनात, आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक


कुरुक्षेत्र 25 दिसम्बर : अम्बाला मंडल के आयुक्त विनित गर्ग ने कहा कि कुरुक्षेत्र सूर्य ग्रहण का स्पर्श 8 बजकर 15 मिनट पर होगा और 10 बजकर 55 मिनट पर मोक्ष का समय होगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ और पिहोवा तीर्थ सहित अन्य सरोवरों में लगभग 10 से 15 लाख श्रृद्घालु आस्था की डूबकी लगाएंगे। इसके अलावा देश के कोने-कोने से महान साधु संत भी शाही स्नान करेंगे। इन संतों के लिए युद्घिष्ठïर घाट पर शाही स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से श्रृद्घालुओं के लिए हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए है।


 


वे लघु सचिवालय के सभागार में सूर्य ग्रहण मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले आयुक्त विनित गर्ग ने अधिकारियों से सूर्य ग्रहण मेले को लेकर की गई तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट ली। इसके उपरांत आयुक्त विनित गर्ग, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम अनिल यादव, सीईओ केडीबी गगनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मेला क्षेत्र के तमाम साईटस का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के आदेश भी दिए है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मïसरोवर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 आईएएस अधिकारी, 13 एचसीएस अधिकारी, 6 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इतना ही नहीं सूर्य ग्रहण मेले के क्षण-क्षण की जानकारी, ट्रेनों और बसों की समय सारणी के साथ-साथ प्रत्येक सेक्टर मैजिस्ट्रेट और आपातकालीन मोबाइल नम्बर की जानकारी प्रशासन की वैबसाईट

कुरुक्षेत्रडाटजीओवीडाटइन पर भी ली जा सकती है।


Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...