Monday, December 9, 2019

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अंन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के अवसर पर ‘विरासत’ हेरिटेज विलेज में हरियाणवी ताऊ चले रैम्प पर।


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अंन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के अवसर पर 'विरासत' हेरिटेज विलेज में हरियाणवी ताऊ चले रैम्प पर। हेरिटेज विलेज के मुख्य मंच पर आच्छी पगड़ी, चोक्खी मूच्छ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक बुजुर्ग ताऊओं ने भाग लिया। जिसमें पहला स्थान अभय राम को प्राप्त हुआ। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि 'विरासत' हेरिटेज विलेज में आच्छी पगड़ी, चोक्खी मूच्छ प्रतियोगिता के अंतर्गत ताऊ सूरजा, सूरता, बीर सिंह, अभय राम, मंगल राम, राजा राम, रामेश्वर, शेर सिंह, ईशम सिंह, लीला राम, साहब सिंह, संत राम, अंत राम, चत्तर सिंह, रामधन, रामफल, रामचन्द्र, मान सिंह आदि बुजुर्ग ताऊओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान साहब सिंह को प्राप्त हुआ, जबकि तीसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र के राजाराम रहे। आच्छी पगड़ी, चोक्खी मूच्छ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार ईशम सिंह को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की परम्परागत संस्कृति पगड़ी एवं मूच्छ को गरिमामयी तरीके से प्रस्तुत करना था। इस कड़ी में हरियाणवी लोकजीवन की विरासत हेरिटेज के मंच पर ऐसी झांकी प्रस्तुत हुई कि उसको देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह प्रतियोगिता सोशल मीडिय़ा में लाईव भी की गई। इसके साथ ही हरियाणवी वेशभूषा में लड़कियां जिस तरीके से रैम्प पर हरियाणवी ताऊओं को लेकर के आई वह अपने आप में अद्भुत एवं अनूठी थी। वहां पर उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था। विरासत हेरिटेज के मंच पर इस प्रतियोगिता का आयोजन दूसरी बार किया गया है।

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...