कुरुक्षेत्र:जन नायक जनता पार्टी कुरुक्षेत्र कार्यालय प्रभारी एंव थानेसर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा ने कहा कि जन नायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार जन भलाई और जन सरोकार की भावना से हरियाणा प्रदेश की तरक्की का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र पार्टी कार्यालय में पूर्व जजपा प्रत्याशी शर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री चौ. दुष्यंत चौटाला को युवा सोच और ताऊ देवीलाल की नितियों के माध्यम से जनता का भरपुर प्यार सर्मथन और आर्शीवाद मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश की तरक्की और विकास के लिये दुष्यंत दिन रात कार्य कर रहे हैं। योगेश ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार,महिलाओं को सुरक्षा,किसानों को खेतों में बिजली,पानी समेत फसलों के दाम समेत तमाम सुविधाएं देने के लिए सरकार वचनवद्ध है।
बॉक्स : जन नायक जनता पार्टी की सदस्यता अभियान निरीक्षण बैठक 24 को
जजपा कार्यालय प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि 24 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में जजपा सदस्यता अभियान
निरीक्षण बैठक होगी । उन्होने बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उमेद कश्यप,पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खटक,प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ,युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान कार्यकर्ताओं से रुबरु होगेें। उन्होने बताया कि जजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है वहीं जनता जजपा और दुष्यंत चौटाला को भविष्य की संभावना मान रही है। योगेश ने जानकारी दी कि बैठक से1टर तीन स्थित पार्टी कार्यालय में होगी।