Wednesday, December 11, 2019

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के समापन समारोह पर ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तम बाग पर आयोजित गीता आरती के शुभ अवसर पर पर्यावरण व जल संरक्षण एवं संवर्धन एव सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया


 अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के समापन समारोह पर सायकाल ब्रह्मसरोवर पुरषोत्तम बाग पर आयोजित भव्य आरती में अतिथि के रुप में शामिल धर्मवीर मिर्जापुर बीजेपी जिला अध्यक्ष, धूमन सिंह, सुभाष गौड़,अमित रोहिल्ला,रविंद्र सागवान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा,भाजपा पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण एवं अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रधान पुजारी पक बलराज गौतम और उनके सहयोगी टीम द्वारा आरती संपन्न हुई। भव्य आरती और ब्रह्मसरोवर की सजावट सायं काल श्रद्धालुओं को लुभा रही थी। भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को धर्म सथली कुरुक्षेत्र पर दिए गए गीता के उपदेश को चरितार्थ करते हुये आज की संध्या कालीन आरती माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और दुनिया को दिये गये संदेश पर्यावरण व जल संरक्षण व संवर्धन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को समर्पित रही। 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...