विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पवित्र ब्रहमसरोवर की महाआरती से कर्म करने की शक्ति मिलती है, इस शक्ति से समाज सेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को कर्म करने का संदेश लेने के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि पर जरुर आना चाहिए।
वे बुधवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, केडीबी सदस्य रविन्द्र संागवान, राजेन्द्र परासर, डा. मधुदीप सिंह, महामंत्री सुशील राणा, अक्षरधाम दिल्ली के प्रमुख स्वामी जी महाराज, स्वामी मुनिवत्सल, स्वामी ज्ञान मंगल, गुरनाम मंगोली ने महाआरती में भाग लिया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। इस दौरान शंख की ध्वनि और मंत्रौच्चारण ने ब्रहमसरोवर को संगीतमय कर दिया।