राजकीय महाविद्यालय जींद के युवाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया पं. मांगेराम की सबसे अनोखी रचनाओं में से एक सांग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। विश्वविद्यालय के खुले मंच पर रत्नावली को नए व पुराने दर्शकों का खूब साथ मिल रहा है। सांग का आकर्षण बुर्जुग दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से दर्शक इस विधा का आनंद उठाने के लिए रत्नावली में पहुंच रहे हैं।
पूरी रत्नावली में सबसे ज्यादा पसंद किया गया सांग गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, जींद द्वारा प्रस्तुत किया गया 'माल देव का आरता (जयमल फत्ता) भाग-1 यह सांग पं. मांगे राम राम की सबसे अनोखी (सांग) रचनाओं में से एक है।
यह कहानी राजा बीरमदेव और मालदेव दो भाई की है जो जोधपुर में राज करते थे। जब दोनो भाई काबुल कंधार की लड़ाई में जाते है, मालदेव लड़ाई बीच में छोड़ आता है। बीरमदेव जीत कर वहां से चार चीजे लाता है। भूरा हाथी, जलीयर घोड़ा, भोर कली का पिलंग व रानी का डोला। कुछ समय बाद बीरमदेव की मृत्यु हो जाती है। मालदेव अपना हक लेने आता है परन्तु उसकी अपनी मामी के साथ कहा सुनी हो जाती है। जयमल(मामा) उसे बेजती कर भगा देता है। जयमल को मारने के लिए मालदेव साजिश रचता है। इस काम के लिए वह नाई को चुनता है परन्तु जयमल को पता चल जाता है। वह अपनी माँ को लेकर अपने मामा सोहल सिंह के यहां कुम्यानेर चला जाता है। वहां जयमल की मामी उस पर अपने प्यार का जादू चलाती है। लेकिन जयमल प्यार में नही आता। फ ागुन का महीना आ जाता है और जयमल की पिचकारी गलती से मामी को लग जाती है। इस बात पर उनके बीच नोक-झोक हो जाती है। जब यह बात मामा को पता चलती है तो वह जयमल की बूंदिवाद से डोला मंगवाकर व कुछ कौज देता है। ताकि वह घर वापिस जा सके परन्तु वहां के रास्ते न जा कर मेड़ता नाम का शहर बसता है। यहां शीश बदनी से शादी कर उसे रानी बनाता है। जब वह उसे अपनी पूरी कहानी सुनाता है तो रानी मालदेव से समझौते का फैसला करती है। उसे नशा करवा कर सारा राजपाट चारो चीजें राजपाल पा लेता है और जोधपुर से राज शुरू करता है
Tuesday, November 5, 2019
रत्नावली में बुजुर्ग दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है सांग का जादू
Featured Post
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...

-
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। ...
-
कुरुक्षेत्र 11 फरवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को नए बाईपास की सौगात देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूरा फोकस किया ज...