Sunday, November 24, 2019

रसोई में लोहे के बर्तन में खाना पकाकर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे है हरियाणा के मनीष

 


आधुनिक दौर में खान-पान और एल्युमिनीयम जैसी धातु के बर्तनों का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार की बिमारियों को दावत दे रहे है लोगों को लोहे के बर्तन प्रयोग करके स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे है हरियाणा के मनीष कुमार। यह शिल्पकार अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2019 में रसोई में प्रयोग करने वाले बर्तनों को लोहा धातु से तैयार करके लाए है।

सरस मेले के स्टाल नम्बर 796 पर लोहे के बर्तनों को लेकर आए शिल्पी मनीष कुमार ने बातचीत करते हुए बताया कि आज के बदलते दौर में लोगों को रसोई में अधिक से अधिक लोहे की धातु से बने बर्तनों का ही प्रयोग करना चाहिए। जो व्यक्ति रसोई घर में लोहे के बर्तन में खाना पकाएंगा और मसालों को बारीक करने के लिए लोहे का मामदस्ता प्रयोग करके तो वह स्वस्थ रहेगा और कभी भी आयरन की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर, फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में देश में सबसे ज्यादा लोहे के बर्तनों के कद्रदान है। हालांकि उड़ीसा, मुम्बई और देश के अन्य राज्यों में भी लोग लोहे के बर्तनों का प्रयोग करने लगे है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए रसोई में प्रयोग होने वाले कई प्रकार के बर्तन बनाकर लाए है। इन बर्तनों की कीमत 50 रुपए लेकर 650 रुपए तक रखी है और पिछले कई वर्षो से स्वयं सहायता समुह के साथ मिलकर अपना रोजगार स्थापित कर रहे है। इस महोत्सव में प्रशासन की तरफ से किए प्रबंधों की सराहना की है।

 

Featured Post

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर

  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं।    ...